11 केवी की लाइन में लगे खंभे के ऊपर टॉप क्लैंप टूट कर बिजली तार के सहारे झुकी, हादसों को दे रहा आमंत्रण
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – बिजली विभाग एक ओर पुराने तार बदलकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने का दावा कर रहा है। वहीं गोंडाहुर सब स्टेशन के अंतर्गत पी.व्ही 17 गांव के समीप पी.व्ही 16 जाने वाले मार्ग पर स्थित 11 केवी की लाइन में लगे खंभे के ऊपर टॉप क्लैंप टूट कर बिजली तार के सहारे बिजली पोल पर झुकी हुई हादसों को आमंत्रण दे रहा है। बिजली खंभे टॉप क्लैंप तारों के सहारे टिका हुआ है। खंभे के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह जर्जर सा दिखाई प्रतीत होता है। तेज हवा या आंधी चलने पर इसके आसपास गांव के घरों में हादसे का डर सताता है। ग्रामीणों के द्वारा हवा तूफान से टूट कर आगजनी या कोई अनहोनी का भी अंदेशा लगा रहता है।
राहगीर राजेश दास, सुजय हालदार का कहना है कि जल्द ही इसकी सूध नहीं ली गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क के ऊपर से लाइन गई है अगर वाहन जाते समय तार टूट तो आप समझ सकते कि क्या हो सकता है। इस लाइन के साथ लगए दर्जनों गांव की बिजली सप्लाई है। तेज हवा चलने पर हमेशा हादसे का अंदेशा लगा रहता है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कई बार मौखिक रूप से बिजली कर्मचारियों से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है। ग्रामीणों ने बिजली खंभे के टॉप क्लैंप को ठीक करवाने की मांग की है।
