ग्राम पंचायत देवपुर में गुणवत्ताहीन पुलिया निर्माण, विरोध कर ग्रामीणों ने की जांच की मांग, सचिव,सरपंच पति और उपयंत्री की सांठगांठ से हुआ काम

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – विकासखंड कोयलीबेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपुर में हो रहा भारी भ्रष्टाचार। पुलिया निर्माण में लापरवाही का मामला सामने आया है। सचिव,सरपंच पति और उपयंत्री के साठ गांठ मेें ग्राम पी.व्ही. 3 से पचांगी मार्ग में दो मीटर कांक्रीट पुलिया निमार्ण में पुल का निमार्ण पहाड़ी के पत्थर से किया गया और पहाड़ी पत्थर को कांक्रीट से ढक दिया गया। गुणवताहीन निर्माण देख गांव के मजदूरों ने भी इसका विरोध किया और निर्माण कार्य के समय का फोटो और वीडियो सार्वजनिक कर दिया।

भ्रष्टाचार के मामले में ग्राम पंचायत देवपुर फिर एक बार सुखिर्यों में है। पहले मुरमीकरण के नाम पर 10.72 लाख की राशि का बंदरबांट किया गया तो इस बार 6 लाख की लागत से बन रहे पुल निमार्ण में भारी भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। इस पुल का निमार्ण पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत के ग्राम पी.व्ही.3 से पचांगी मार्ग में बन रहे पुल जिसका निमार्ण कांक्रीट से होना था उसे पहाड़ी बोल्डर (पत्थर)से करा दिया गया। और कांक्रीट से पूरे पत्थर को कवर कर दिया गया। पहली नजर में कोई इस पुल को पकड़ ही नहीं पाऐगा की पूरे पुल में कांक्रीट के अंदर बड़े बड़े पहाड़ी पत्थर डाला गया है। यह पूरा कारनामा सचिव ,सरपंच पति प्रशांत विश्वास और उपयंत्री किरण देवांगन की देख रेख में हुआ है। इस पुल निमार्ण में इतना भ्रष्टाचार हुआ की पुल का निमार्ण कर रहे मजदूरों के आखों में आंसू आ गऐ और उन्होनें ही इसका विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान इसका विरोध करने वाले मजदूरों को काम से निकाल दिया गया। विरोध करने वाले मजदूर विश्वजीत कर ने बताया की आस पास के पहाड़ से पूरे पत्थर सरपंच पति ने उठवाऐ और पूरे पुल में डाल कंक्रीट करवाया गया। इस दौरान वे इसका विरोध कर कांक्रीट से पुल बनाने को कहा तो उसे अगले दिन से काम में नहीं आने की बात कह कर काम से भगा दिया। पुल की गुणवत्ता देख रहे उपयंत्री भी इस पत्थर को डालते देख रहे थे पर कभी उन्होनें मना नहीं किया। इस संबध में जब पंचायत सचिव अचिंत मुखर्जी ने भी पुल के संबध में कोई जानकारी देने और इस संबध में कुछ कहने से मना कर दिया। इस संबध में एसडीओ आरईएस भानुप्रताप टंडन ने बताया की मामले की जांच कराई जाऐगी और कार्य की राशि को रोका जाऐगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *