मनोरंजन –
अंजली फाल्गुनी ठाकुर और शशिकांत मानिकपुरी की जोड़ी मार्केट में मचा रही है धमाल, “मन झूमे” गीत ने पूरे छत्तीसगढ़ वासियों को झूमने पर किया मजबूर

रायपुर :- अंजली फाल्गुनी ठाकुर और शशिकांत मानिकपुरी की जोड़ी इन दिनों मार्केट में धमाल मचा रही है । “मन झूमे गीत छत्तीसगढ़ तक ही सीमित नही रहा, अब इस गाने को ओडिसा, झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है । अंजली फाल्गुनी ठाकुर और शशिकांत मानिकपुरी की यह जोड़ी तीसरी बार साथ दिखाई दे रही है, इस जोड़ी ने हमेशा दर्शकों के दिलों में राज किया है । प्रदेश के संगीत प्रेमियों ने इस जोड़ी को हमेशा प्यार दिया है, यही कारण है कि यह जोड़ी सबके दिलों में राज कर रही है ।

मन झूमे के निर्माता जगजीवन जांगड़े हैं, और निर्देशक यू पी निराला है । कर्णप्रिय मन झूमे गीत को ओमेश्वर और कंचन ने अपने सुमधुर आवाज से सजाया है । इस गीत को Rangde Creation से लांच किया गया है । एक महीने में ही इस गाने के 2 मिलियन विवर हो चुके है । अब यह गाना छत्तीसगढ़ का टॉप ट्रेडिंग गाना बन चुका है ।इंस्टाग्राम रील वीडियो सहित 60k+ वीडियो अभी तक बनाये जा चुके हैं ।

यह गाना अब शादियों और पार्टियों में बजाए जाने वाला सबसे पसंदीदा गाना बन चुका है । “मन झूमे” गाना में एक बहुत खूबसूरत लाइन है जो कुछ इस तरह है “तोला ले जाहूं एक दिन मैं दुल्हन बना के , पड़ही तोर कदम मोर दुवारी मा” जिसे काफी पसंद किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *