केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने एजुकेशन सिटी, आंगनबाड़ी एवं गौठान का किया निरीक्षण, जिला प्रशासन की कार्यों की प्रशंसा की

बीजापुर :- केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान 12ः30 बजे पुलिस लाईन हैलिपेड बीजापुर पहुंचे बीजापुर में विभागीय अधिकारियों ने स्वागत सम्मान किया तत्पश्चात मंत्री जी द्वारा एजुकेशन सिटी का निरीक्षण किया जहां बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली एजुकेशन सिटी में संचालित छूलो आसमान कोचिंग संस्थान में बच्चों से पढ़ाई संबंधी चर्चा की जहां बच्चे जेईई एवं नीट की निःशुल्क कोचिंग ले रहे है। बच्चों से मिलकर मंत्री जी ने उनका उत्साहवर्धन किया एवं मातृभाषा की विशेषता को बतलाया मातृभाषा का सदा सम्मान करने की प्रेरणा दी एवं शासन द्वारा मातृभाषा से शिक्षा प्रदाय किया जा रहा है। उसकी जानकारी दी बच्चों ने अपने बीच मंत्री जी को पाकर काफी उत्साहित हुऐ एवं समूह फोटोग्राफी भी की गई।

इसके बाद आंगनबाड़ी केन्द्र माझीगुड़ा पहुंचकर बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य एवं पोषण का अवलोकन करने के लिए आगंनबाड़ी कार्यकर्ता को समझाईश दी गई। वहीं बच्चों से उनके पोषण आहार संबंधी जानकारी ली गई।केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने एजुकेशन सिटी, आंगनबाड़ी एवं गौठान का निरीक्षण किया

मंत्री ने ईटपाल गोठान के मल्टीएक्टिविटी की सराहना की एवं गौठान से निर्मित उत्पादन के मार्केटिंग के बारे मे जानकारी ली
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ग्राम पंचायत ईटपाल के गोठान का गहन निरीक्षण किया समूह की महिलाओं से आजिविका के संबंध मे आवश्यक चर्चा कर मार्ग दर्शन किया।सीमेंट ईट निर्माण, मसाला प्रसंस्करण वर्मी खाद,गोबर खरीदी, मछलीपालन, सब्जी-बाड़ी,कड़कनाथ मुर्गी पालन का निरीक्षण कर एक ही जगह कई प्रकार के आजिविका गतिविधियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।मसाला प्रसंस्करण इकाई की मसाला पैकेजिंग की तारीफ की मशरूम उत्पादन कर रहे महिलाओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया एवं सरपंच ने गोठान मे आजिविका गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
मंत्री ने सरपंच के कार्यों से खुश होकर उनके साथ फोटोग्राफी भी कराया जिला प्रशासन की गतिविधियों से मंत्री नित्यानंद राय ने शाबाशी दी और इसी तरह आजिविका के स्रोत बढ़ाने के एवं लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा इस दौरान पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा, डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा सहित जनप्रतिनिधि एव़ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *