करोड़ो रूपये के हाईब्रीड बीज वितरण घोटाले वाले हाई प्रोफाइल मामले में प्रभारी प्रबंधक निलंबित, किंतुसंलिप्त ऑडिटरों पर नही हुई कोई कार्यवाही
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – करोड़ो रूपये के हाईब्रीड बीज वितरण घोटाले वाले हाई प्रोफाइल मामले में दोषी पाए गए बड़े कापसी लैम्पस प्रभारी प्रबंधक पार्थ देवनाथ को निलंबित तो किया गया, पर इस हाई प्रोफाइल मामले में संलिप्त ऑडिटरों पर उच्च अधिकारियों ने कार्यवाही नही किया है । ज्ञात हो कि बड़े कापसी लैम्पस प्रभारी प्रबंधक पार्थ देवनाथ के द्वारा सहकारिता विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ पंजीयक के आदेश क्रमांक 3282 दिनांक 04.07.2015 के विरुद्ध उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से शासन वित्तीय हानि पहुचाया गया,बता दे की बड़े कापसी लैम्पस समिति सहायक प्रबंधक सुकंठ राय के द्वारा कुल सात बिंदुओं पर की गई थी, बड़े कापसी लैम्पस में करोड़ो रूपये के हाईब्रीड बीज वितरण में प्रभारी प्रबंधक पार्थ देवनाथ ने ब्याज अनुदान की राशि को जोड़कर शासन की ओर प्रस्तुत कर निकाल लिया गया जिससे शासन को वित्तीय हानि हुई,हुआ सिर्फ प्रभारी प्रबंधक का निजी लाभ,शिकायत उपरांत पूरे सहकारिता विभाग में हड़कंप मच गया था,प्रभारी प्रबंधक की ऊंची पहुच के चलते अधिकारी जांच करने में लेटलतीफी कर रहे थे,
विधानसभा सत्र ध्यान आकर्षण में जब केशकाल विधायक संतराम नेताम के द्वारा सवाल उठाया गए फिर सहकारिता विभाग एक्शन में आया और आनन फानन में प्रभारी प्रबंधक पार्थ देवनाथ के खिलाफ जिले और बस्तर संभाग से जांच दल को भेज कर हाईब्रीड बीज वितरण घोटाले वाले मामले में दोषी पाए गए प्रभारी प्रबंधक पार्थ देवनाथ को निलंबित कर दिया पर अब तक पूरे मामले में संलिप्त ऑडिटरों पर कार्यवाही नही हुई,देखना होगा विभाग कब तक ऑडिटरों पर कार्यवाही करता है।
इस संबंध पर उपपंजीयक सहकारी संस्थायें कांकेर रजऊ राम मरकाम ने बताया कि जांच टीम ने जांच अंतिम प्रतिवेदन संयुक्त पंजीयक जगदलपुर को प्रस्तुत कर दिया है,कार्यवाही के संबंध में जानकारी जगदलपुर कार्यालय से पता कर सकते है।
इस सम्बंध पर संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थायें,बस्तर संभाग जगदलपुर एल.एल बृंझ मोबाइल नंबर 9826152682 पर संपर्क साधना चाहा गया उनके द्वारा फोन रिसीव नही किया गया।
