शहीद जवान की मूर्ति लगाने, एसडीओपी कार्यालय के सामने से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय पखांजूर कि सामने से वर्षों से अतिक्रमण कर चलाई जा रही दो दुकान को आज प्रशासन ने हटा दिया। प्रशासन द्वारा उक्त भूमि नक्सल हमले में शहीद हुए जवान की मूर्ति लगाने हेतु आरक्षित की गई है। पर दो दुकाने अतिक्रमण पर चलाए जाने के चलते मूर्ति नहीं लग पा रही थी। प्रशासन द्वारा 15 दिन पूर्व ही कब्जा छोड़ने हेतु नोटिस मिल चुका था जिसके बाद एक दुकानदार ने पहले ही अपना कब्जा छोड़ दिया था पर दूसरे दुकानदार ने अपना कब्जा नहीं हटाया जिसके बाद आज प्रशासन का बुलडोजर चला और दुकानों को तोड़ जमीन खाली कराई गई। पखांजूर तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा ने बताया कि उक्त शासकीय भूमि को शहीद की मूर्ति लगाने हेतु आरक्षित किया गया है। इस कारण ही इन दुकानों का अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
