साप्ताहिक बाजार में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन, चालकों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

बीजापुर :- जिला मुख्यालय के साप्ताहिक बाजार में रविवार 8 मई को पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के दिशा निर्देशन पर उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू के नेतृत्व में यातायात विभाग के बल के साथ यातयात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सभी प्रकार के वाहन चालकों को लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने, तेज गति से वाहन नही चलाने, बिना संकेत दिए वाहन को नही मोड़ने, रात्रि में वाहन चलाने के दौरान अपर डिपर लाईट का उपयोग करने, रात्रि में बिना पार्किंग लाईट के वाहन खड़े ना करने, नशे का सेवन कर वाहन नही चलाने, सार्वजनिक मार्ग पर वाहनों से रेस प्रतियोगिता नही करने और वाहन चलाने के दौरान सामने वाले वाहन से निर्धारित दूरी बनाकर चलने जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया ।

वाहन चलाने के बारे में आवश्यक दिशा निर्देशन देते हुए उपस्थित वाहन चालकों, नागरिकों को शपथ दिलाया गया और बस स्टैंड में खड़ी बस चालकों से वाहन के कागजात चेक किया गया । खामियां पाए जाने से उन खामियों को पूर्ण किये जाने की समझाईश दिया गया एवं सभी बसों में किराया सूची चेक किया गया , जिन जिन बसों में किराया सूची नही पाए गए उन्हें सूची लगाने के निर्देश दिए गए । यातायात बल द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड से महादेव मंदिर घाट तक सड़क किनारे पेड़ो पर रिफ्लेक्टर लाईट भी लगाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *