जिले में 12 परिवहन सुविधा केन्द्र हेतु 30 मई तक आवेदन आमंत्रित

बीजापुर :- प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य में लर्निंग लाइसेंस प्रदान करने के लिए परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में बीजापुर जिले के अंतर्गत वाहन चालकों को लर्निंग लायसेंस प्रदान करने हेतु 12 परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना की जायेगी। जिला परिवहन अधिकारी बीजापुर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 12 परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना हेतु 30 मई 2022 तक आवेदन पत्र जिला परिवहन कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर बीजापुर में जमा किया जा सकता है। परिवहन सुविधा केन्द्रों के संचालन हेतु स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी। आवेदन पत्र के साथ अर्हताधारी अभ्यर्थी को 200 रुपए विहीत शुल्क जमा करना अनिवार्य है। परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना के लिए अर्हता, नियम एवं शर्तों संबंधी जानकारी जिला परिवहन कार्यालय बीजापुर में संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *