बीव्ही 380 लेयर बर्ड एवं फार्म उपकरण हेतु 25 मई तक निविदा प्रस्ताव आमंत्रित
बीजापुर :- जिले में बीव्ही 380 लेयर बर्ड तथा फार्म उपकरण क्रय करने हेतु ईच्छुक निर्माता एवं फर्माें से 25 मई 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक मुहरबंद निविदा प्रस्ताव कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बीजापुर में आमंत्रित किया गया है। निविदा प्रपत्र 1500 रूपए नकद या बैंक ड्राफ्ट प्रस्तुत कर कार्यालयीन दिवस एवं समय पर 24 मई 2022 तक प्राप्त किया जा सकता है। डाक से निविदा प्रपत्र प्राप्त करने हेतु डाक व्यय 300 रुपए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। निविदा प्रस्ताव केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट या अधिकृत कुरियर से प्राप्त होना चाहिए। निविदा प्रस्ताव संबंधी नियम-शर्ते एवं विस्तृत जानकारी कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बीजापुर में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर अवलोकन किया जा सकता है। इसके साथ ही उक्त जानकारी जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीजापुर डॉट जीओव्ही डॉट इन पर लॉगिन कर देखी जा सकती है।
