तेलंगाना के मन्चेरियाल से बीजापुर तक चलने वाली अन्तर्राजिय बस सेवा को विधायक विक्रम मण्डावी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
बीजापुर:- रविवार 15 मई को जिला मुख्यालय के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने बीजापुर से मन्चेरियाल तक चलने वाली तेलंगाना राज्य परिवहन की बस को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना किया ।

तेलंगाना राज्य परिवहन की यह बस सुबह 7 बजे बीजापुर से रवाना होकर मद्देड, भोपालपटनम, आसरेली, सिरोंचा और चेन्नूर होते हुए 11 बजे मन्चिरियाल पहुंचेगी । वहीं मन्चिरियाल से शाम 4 बजे रवाना होकर रात 9 बजे बीजापुर पहुंचेगी । इस बस सेवा के प्रारम्भ होने से जिले से तेलंगाना और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेगी । इस बस के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम,कलेक्टर बीजापुर राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत सीईओ रवि साहू,एसडीएम हेमेंद्र भुआर्य,सहित जिला मुख्यालय के गणमान्य नागरिक, व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
