कलेक्टर कटारा ने कुटरु में गौठान सहित पोषण पुनर्वास केन्द्र एवं नवीन तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन में लापरवाही बरतने के लिए आरएईओ एवं पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

बीजापुर : – कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने कुटरु में गौठान का आकास्मिक निरीक्षण कर गोबर खरीदी,वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन, साग-सब्जी उत्पादन आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन में लापरवाही बरतने के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर कटारा ने नवीन तहसील कार्यालय कुटरु का निरीक्षण कर शौचालय का मरम्मत एवं रनिंग वाटर की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिए। वहीं कार्यालय के लिए आवश्यक फर्नीचर की सुलभता सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर कटारा ने पोषण पुनर्वास केन्द्र में उपचारार्थ भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हे दी जाने वाली पोषण आहार के संबंध में पूछा। उन्होने गर्मी को मददेनजर रखते हुए पोषण पुनर्वास केन्द्र में एक अतिरिक्त कूलर लगाये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर कटारा ने ग्राम पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया और आवश्यक मरम्मत किये जाने के निर्देश दिए। उन्होने सरपंच कुटरु कुंवर सिंह मज्जी के अवगत कराये जाने पर एक कम्प्यूटर ऑपरेटर और रोजगार सहायक नियुक्त किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर कटारा ने जन सुविधा केन्द्र कुटरु में राशि आहरण करने आये तेन्दूपत्ता संग्राहकों एवं ग्रामीणों से रुबरु होकर चर्चा की और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हेतु चयनित किसानों को केवॉयसी प्रक्रिया पूर्ण करने की समझाईश दी। उन्होने इस दिशा में संबंधित अधिकारियों को 31 मई तक अनिवार्य रुप से प्रक्रिया पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। इस मौक पर डीएफओ अशोक पटेल, सीईओ जिला पंचायत रवि साहू सहित जिला पंचायत सदस्य सोमारु राम कश्यप तथा क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *