चुनावी घोषणा पत्र में किये गए वादों से मुकर गई है कांग्रेस की सरकार, मंत्री लखमा सहित सरकार आदिवासियों से कर रही है दुर्व्यवहार- मनीष कुंजाम

मूलवासी बचाओ मंच द्वारा आयोजित सिलगेर गोली कांड की तीन दिवसीय बरसी और आम सभा पर पहुंचे पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने 25 मई को सिलगेर से सुकमा तक पैदल मार्च का किया एलान

बीजापुर :- सुकमा जिले के सिलगेर में 17 मई 2021 को गोली कांड की घटना में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई थी । इस घटना के एक वर्ष पूर्ण होने पर मूलवासी बचाओ मंच द्वारा तीन दिवसीय बरसी और आम सभा का आयोजन किया है । इस आयोजन में आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक मनीष कुंजाम भी पहुंचे । इस दौरान मनीष कुंजाम ने राज्य सरकार और मंत्री कवासी लखमा पर आदिवासियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आगामी 25 मई को सिलगेर से सुकमा तक पैदल मार्च करने की घोषणा की है ।

सिलगेर में आयोजित बरसी और आम पर पहुंचे पूर्व विधायक मनीष कुंजाम, जिला सचिव सुकमा रामा सोढ़ी, जिला सचिव बीजापुर कमलेश झाड़ी सहित सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले शहीद स्मारक में जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया । जिसके बाद सभी वक्ताओं ने बारी बारसे आम जनता को सम्बोधित किया ।

आम सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने सरकार को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि बस्तर के आदिवासियों के संवेदनाओं के साथ खिलवाड़, वादा खिलाफी, पेसा और पांचवी अनुसूची का घोर उलंघन करने का आरोप लगाते हुए आने वाले 25 मई को सिलगेर से सुकमा तक होने वाले पैदल मार्च को आम जनता की हक और अधिकार की लड़ाई और सरकार को किये गए वादों को याद दिलाने का पैदल मार्च बताया है । इस दौरान सीपीआई के संजय झाड़ी, जेम्स कुडियम, सुकलु कुडियम, राजू तेलम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *