अच्छी पहल :- खतरनाक मोड़ों पर हादसे रोकने लगाए जा रहे कॉन्वेक्स मिरर

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- पखांजुर थाना अंतर्गत ग्राम कापसी पी.व्ही 34 पुलिया के पास खतरनाक मोड़ एवं पी.व्ही 130 अंधे मोड़ से जाने वाली पखांजुर, भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर कन्वैक्स मिरर लगाया गया ताकि दोनों तरफ से आ रही मोटर वाहन को वाहन चालक द्वारा कन्वैक्स मिरर के माध्यम से विपरीत दिशा की वाहन को देखकर सतर्क होते हुए वाहन नियंत्रण कर सके, खतरनाक अंधे मोड़ होने के कारण कई दुर्घटना घटित हो चुकी है कई लोगों की अकाल मृत्यु भी हुई एवं आगे दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बनी रहती थी उक्त स्थान पर पुलिस विभाग द्वारा कन्वैक्स मिरर लगाया गया है। वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस विभाग की इस पहल की तारीफ की जा रही है।

जिलेभर में लगातार हो रहे हादसों में लोग जान गवां रहे है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन नहीं करने के साथ ही खतरनाक मोड़, खस्ताहाल सड़क और दूसरे कारण भी हादसों को दावत देते हैं। हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस द्वारा तमाम प्रयास किया जाता है। पर खतरनाक मोड़ पर कन्वेंक्स मिरर लगाने से दुर्घटनाओं में काफी हद तक अंकुश लगाने में पुलिस विभाग की यह पहल कारगार साबित होगी यह पुलिस विभाग एवं ग्रामीणों का मानना है जो साफ दिखाई दे रहा है।

कापसी के वरिष्ठ पत्रकार स्वतंत्र नामदेव ने कहा कि पुलिस विभाग की अच्छी पहल है। खरतनाक (अंधे) मोड़ में अचानक वाहन आने से दुर्घटना होने की संभावना रहती है। खरतनाक मोड़ में कॉन्वेक्स मिरर लगाने से विपरीत दिशा से आने वाली वाहन को लगभग 100 मीटर पहले से आता देख वाहन को नियंत्रण करने में मदद मिलेगी और दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाने की संभावना रहेगी।

इस संबंध पर पखांजुर थाना निरीक्षक मोरध्वज देशमुख ने बतलाया कि अंधे मोड़ जहाँ पहले दुर्घटना हुई एवं आगे भी होने की संभावना रहती है उन अंधे मोड़ों को चिन्हकित कर काँन्वेक्स मीरर लगाया जा रहा है। कॉन्वेक्स मिरर लगाने से विपरीत दिशा से आने वाली वाहन को लगभग 100 मीटर पहले से आता देख वाहन को नियंत्रण करने में मदद मिलेगी और दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाने की संभावना रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *