जंबो कूलर की हवा में उड़ा भाजपा का जेल भरो आंदोलन- मोहित चौहान

विलासिता पूर्ण प्रदर्शन कर आंदोलन शब्द का भाजपाइयों ने उड़ाया मजाक, उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही आदेश जारी हुआ है उसपर भी आंदोलन करेंगे भाजपाई

बीजापुर :- जनहित के मुद्दों से दूर भाजपा छत्तीसगढ़ में जहां मुद्दा विहीन हो गई है वहीं आंदोलन शब्द को भी मजाक बनाते सभा स्थल में जंबो कूलरो की घेरा लगाकर कूलर की हवा में बैठ भाजपाइयों की नौटंकी से साफ हो गया की भाजपा को जनहित से कोई सरोकार नहीं है।

लोकसभा जिला आई टी से अध्यक्ष एवं बीजापुर प्रवक्ता मोहित चौहान ने कहा कि भाजपा को आंदोलन और संघर्ष शब्द की परिभाषा ही नहीं मालूम इसीलिए अपने ही सरकार के जारी आदेश और बेतुके मुद्दों पर नौटंकी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने धरना प्रदर्शन के नाम पर राजनीति करने वालों से आंदोलन से संबंधित जानकारी ही मांगी है उनके आवाज को दबाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है अपनी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के आदेश की अज्ञानता के कारण छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार पर भाजपा मिथ्या आरोप लगाते हुए विधवा विलाप कर अपने विलासिता पूर्ण नौटंकी कर रहे हैं। भाजपा तो धार्मिक निजी मांगलिक आयोजनों के लिए भी अनुमति की अनिवार्यता नियम लागू की थी वे लोग लोकतंत्र में आंदोलन जैसे शब्द के लिए भद्दा मजाक कर रहे है यदि भाजपाइयों को आंदोलन धरना प्रदर्शन करना ही है तो गैस के बढ़े दामों, युवाओं को रोजगार देने के नाम पर मोदी सरकार की वादा खिलाफी पेट्रोल डीजल में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, ट्रेन बंद करने की अविवेकपूर्ण नीति जैसे जनमुद्दों पर करने का साहस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *