कांग्रेस की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में न पहले काम किया और न अब, सत्ता में रहते हुए के बाद परलकोट क्षेत्र को किया उपेक्षित -:विक्रम उसेंडी

विक्रम उसेंडी ने भाजपा कार्यकाल की उपलब्धि को गिनवाया

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व अंतागढ़ विधानसभा का वर्ष 2004 से 2018 तक प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व विधायक व सांसद ने आरोप लगाया की कांग्रेस सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में न पहले कभी काम किया गया और न ही अब, सत्ता में होने के बाद इस क्षेत्र में कुछ नही किया जा रहा है। उन्होनें आरोप लगाया की वतर्मान में कांग्रेस सरकार और उनके विधायक द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में क्या काम किया गया है यह बताने के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं है। साढे तीन वर्ष के कायर्काल में उनके द्वारा हाई और हायर सकेंडरी स्कूल तो दूर की बात है एक प्राथमिक शाला भी नहीं खोली गई है। उन्होनें बताया की वर्ष 2004 में जब वे क्षेत्र के विधायक बने तो परलकोट क्षेत्र में मात्र पखांजूर कापसी तथा बांदे में ही मात्र तीन हायर सकेंडरी स्कूल थी इस तीन स्कूल में ही पूरे क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी थी। उनके विधायक बनने के बाद अंतागढ़ विधानसभा में स्कूल खोलने का काम शुरू हुआ और पन्द्रह साल में अंतागढ़ विधानसभा में 44 नई हाई स्कूल तथा 29 नई हायर सकेंडरी स्कूल खोली गई। जिसमें विकासखंड कोयलीबेड़ा में 27 हाई स्कूल तथा 19 हायर सकेंडरी स्कूल खोला गया। विकासखंड अंतागढ़ में 18 हाई स्कूल तथा 19 हायर सकेंडरी स्कूल खोला गया। इस दौरान न सिर्फ यह स्कूल खोले गऐ इनके लिए भवनों का भी निमार्ण हुआ और स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती कर उन्हें पदस्थ भी किऐ गऐ ताकि छात्रों को शिक्षा मिल सके। उन्होनें बताया की केवल स्कूल ही नहीं उनके कायर्काल के दौरान आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी संख्या में छात्रावास भी खोले गऐ और कन्या आश्रम शालाओं को भी खोला गया जिसमें आज बड़ी संख्या में छात्राऐं पढ़ाई कर रहे है। उन्होनें दावा किया की इस तीन साल के कायर्काल में अंतागढ़ विधानसभा में न हाई स्कूल हायर सकेंडरी तो दूर की बात है एक प्राथमिक शाला भी नहीं खोला गया है और न ही नऐ छात्रावास खोले गऐ है। अगर वे गलत है तो अंतागढ़ विधानसभा में विकास की गंगा बहाने का दवा करने वाले विधायक क्षेत्र की जनता को बताऐ की उनके कायर्काल में शिक्षा के क्षेत्र में क्या काम हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *