मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिले वासियों से रूबरू होकर जानेंगे समस्याएं और करेंगे समाधान
मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर किसी बड़ी सौगात के आस में हैं जिलेवासी
बीजापुर :- मुख्यमंत्री भुपेश बघेल बस्तर दौरे के तय कार्यक्रम के तहत आज गुरुवार को उनका उड़न खटोला बीजापुर के संवेदनशील कुटरू और आवापल्ली ब्लाक में उतरेगा। इससे पूर्व बस्तर दौरे की शुरुआत करते बुधवार को मुख्यमंत्री बघेल सुकमा जिले के अंतिम छोर कोंटा पहुँचे थे, जहाँ भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत स्थानीय जनता, समाज प्रमुखों से मुखातिब होते कई अहम घोषणाएं की, जिसमे जगरगुंडा, दोरनापाल को पूर्ण तहसील का दर्जा देने समेत कई घोषणाएं की है। आज सुबह सुकमा में प्रशानिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सीएम का चौपर सीधे बीजापुर के कुटरू के उद्देश्य से उड़ान भरेगा। कुटरू में जनता से रूबरू होने के बाद मुख्यमंत्री आवापल्ली जाएंगे, जहाँ कार्यक्रम उपरांत दोपहर भोजन कर बीजापुर जिला मुख्यालय पहुचेंगे, यहाँ रात्रि विश्राम के दौरान विभिन्न समाज , संगठन से मुलाकात करेंगे, फिर यानी शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक लेने के बाद यहाँ पत्रकारों से मुखातिब होने के बाद रुखसत लेंगे। फिलहाल सीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है।
