ब्रेकिंग :- भेंट मुलाकात कार्यक्रम में कुटरू पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, माता गुड़ी पहुंच पूजा अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

बीजापुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जनता की समस्याओं से रूबरू होने जिले के कुटरू पहुंचे ,इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। कुटरू पहुंचते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री हेलीपेड से सीधे माता गुड़ी जाकर माता की आराधना करते हुए प्रदेश की सुख शांति का आशीर्वाद लिया ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भैरमगढ़ विकासखण्ड के 28 देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन कर पुजारियों से संवाद किया । जिसके बाद कुटरू जमीदार परिवार व पूर्व विधायक शिशुपाल शाह के घर गए जहाँ उनके परिवार से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना भेंट मुलाकात चौपाल में पहुंचे जंहा जनता से सीधा सवांद कर रहे है और जनता की समस्याओं से अवगत हो रहे है । मुख्यमंत्री के इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच कर अपनी अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *