कुटरू को मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महाविद्यालय , आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल सहित दी कई सौगात

मुख्यमंत्री ने की गायता, परमा और पुजारियों को सात हजार मानदेय देने की घोषणा

बीजापुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में बीजापुर विधानसभा के कुटरू पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाकर क्षेत्र की जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए । मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुटरू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, कुटरू में महाविद्यालय और आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने सहित कई सौगाते कुटरू क्षेत्र वासियों को दिया । वही मुख्यमंत्री ने गायता, परमा और पुजारियों को सात हजार रुपये मानदेय देने की घोषणा भी किया ।

पहली बार कुटरू पहुंचे मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान चौपाल लगा कर ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ के सम्बंध में जानकारी लिया । वहीं ग्रामीणों ने भी धान का समर्थन मूल्य, ऋण माफी, तेंदूपत्ता बोनस सहित सभी योजनाओं का लाभ मिलने की बात कहा ।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि सरकार द्वारा जितने भी जनकल्याणकारी योजना चला रही है उनका लाभ जनता को मिल रहा है या नही, इस बात की समीक्षा करने के लिए आप लोगो के पास आया हूं, आप लोगो को योजनाओं का लाभ मिल रहा हैं, मतलब योजनाओं का सही तरीके से संचालन हो रहा है । इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुटरू क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किया ।

मुख्यमंत्री द्वारा कुटरू क्षेत्र के विकास के लिए कुटरू में स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने, ग्राम पंचायत अड्डावली में खेल मैदान निर्माण, कुटरू में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, बेदरे, फरसेगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुटरू में सहकारी बैंक, कुटरू हाई स्कूल के नए भवन की स्वीकृति, जैवारम प्राथमिक स्कूल का मिडिल स्कूल में उन्नयन, कुटरू में शासकीय महाविद्यालय की घोषणा, फरसेगढ़ में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने के साथ कुटरू में मिनी स्टेडियम बनाने की महत्वपूर्ण घोषणा किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *