मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सामाजिक भवन हेतू 20 लाख रुपये देने की घोषणा, प्रधान समाज ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ में चल रहे भेंट मुलाकात कार्यक्रम अन्तर्गत अपने 2 दिवसीय प्रवास के दौरान बीजापुर पधारे मुख्यमंत्री ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए घोषणाओं की झडी लगा दी है जिससे जिले के लोगों में खुशी का माहौल है । 19 मई को जिले के कुटरू और आवपल्ली में भेंट कार्यक्रम पश्चात बीजापुर नगर के सांस्कृतिक मैदान में सर्व आदिवासी समाज के सम्मेलन में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री जी ने जिले के सभी आदिवासी समाजों को सामाजिक सामुदायिक भवन हेतू अपना खजाना खोल दिया जिसमें परधान आदिवासी समाज को भवन, सामुदायिक शौचालय सहित नलकूप खनन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की गई । जिले में आदिवासियों के हित में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हृदय की विशालता ने सबको अपना दीवाना बना लिया। परधान समाज जिले की मूल जनजाति है जो अपनी आदिम संस्कृति के सरंक्षण और संवर्धन तथा अपने हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है । इसी माह परधान आदिवासी समाज का बीजापुर में राष्ट्रीय सम्मेलन है जिसमें 9 राज्यों के परधान आदिवासी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रत्येक गाँव में बैठकों का दौर जारी है जिसमें मुख्यमंत्री जी की घोषणा की भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है साथ ही परधान समाज अध्यक्ष पी.लक्ष्मीनारायण के साथ जिले के सभी ग्राम प्रमुखों व पदाधिकारियों द्वारा आभार व्यक्त किया जा रहा है ।
