हरनगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक की मनमानी से उपभोक्ता परेशान हैं. संचालक की मर्जी से दुकान खुलती और होती है बंद

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – ग्राम पंचायत हरनगढ़ स्थित शासकीय उचित मूल्य के दुकान संचालक पर मनमानी करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है. दुकान के खुलने का समय निर्धारित होता है लेकिन गर्मी अधिक होने की वजह से ग्रामीण एवं संचालक दोनों को परेशानी ना हो सके इस कारण सुबह दुकान खोल कर राशन वितरण किया जाता है। ईसके बावजूद संचालक का दुकान खुलने का समय निश्चित नहीं है. संचालक की मर्जी से दुकान खुलती और बंद होती है. ग्रामीण अशोक, संतोष नरेटी, हीरा नरेटी के अनुसार हप्ते में तीन दिन लगातार रविवार, सोमवार व् मंगलवार को हरनगढ़ की दुकान खुलती है। तीन दिनों में भी संचालक कभी आता है तो कभी नही आता, ग्रामीणों मेघनाथ विस्वास, विदु ने बताया कि संचालक अपनी ऊंची पहुँच से हरनगढ़ के अलावा भी अतिरिक्त दुकान संचालन करता है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण अशोक बर,मेघनाथ, विदु मंडल ने बताया कि दुकान संचालक के अनुसार बीते दिन सोमवार को सुबह से दोपहर तक अपना घर, खेती किसानी का कामधाम छोड़कर चावल लेने आये थे। सुबह से दोपहर तक दुकान खुलने का इंतजार करते रहे दोपहर बाद संचालक को फोन लगाया गया, तब संचालक ने दुकान नही खोलने की बात कहते हुए दूसरे दिन आने की बात कही । संचालक द्वारा अक्सर इस तरह की मनमानी किया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि हम पांच छ: किलोमीटर दूर से आते है हर महीने सभी सामान एक साथ एक दिन कभी नही मिला है। आज अगर चावल नही मिला दो बाजार से चावल खरीद कर ले जाना होगा।

ग्रामीणों ने चावल और केरोसिन हेराफेरी होने का भी संदेह व्यक्त किया –

ग्रामीण ने बताया कि पिछले माह में अतिरिक्त मिलने वाला चावल नही दिया गया,पिछले महीने चावल का पैसा लिया गया और अतिरिक्त मिलने वाला चावल नही दिया गया। जबकि इस माह अतिरिक्त चावल के साथ हर माह मिलने वाले 35 किलो चावल फ्री दिया जा रहा है, समझ मे नही आता कि सरकार बोलती है कि चावल फ्री दिया जाता है तो संचालक पैसा क्यू लेता है समझ से परे है। एक साथ कभी भी पूरा सामान नही देता है हर महीने चावल,शक्कर,चना व् नमक देता है और कहता है कि मिट्टी तेल फिर कभी दूँगा ,बहुत से गांव वाले भूल भी जाते है। और कुछ लोग मिट्टी तेल की कीमत ज्यादा होने से भी लेने से इनकार करते नजर आते है। इस विषय पर खाद्य निरीक्षक पखांजुर शैलेन्द्र ध्रुव ने कहा कि मैं जानकारी लेता हूं उसके बाद ही आगे कुछ बता पाऊँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *