कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन की बैठक संपन्न डी ए के लिए होगा चरणबद्द आंदोलन प्रदेशभर के कर्मचारी नाराज

बीजापुर :- कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष कमल वर्मा से मिले निर्देश अनुसार जिला बीजापुर फेडरेशन की बैठक जिला संयोजक के डी राय की अघ्यक्षता मे संपन्न हुई।कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के जिला सचिव कैलाश चन्द्र रामटेके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि जिला संयोजक द्दारा चरण बद्द आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।जिसमे 30 मई को प्रदेश के समस्त तहसील मुख्यालयों मे तहसीलदर व जिले मे कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जावेगा।इसके बाद भी डी ए वा सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता की माँग पूरी नही होने पर 29 जून को राजधानी मे महारैली का आयोजन किया जावेगा। इसके पश्चातु 25 जुलाई से 29 जुलाई तक कलम बंद व काम बंद की घोषणा की गई।इसके बाद भी यदि माँगे नही मानी गई तो प्रदेश के समस्त कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएँगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी। ज्ञात हो कि जनवरी 2020 से 4%,जुलाई 2020 से 3%,जनवरी 2021 से 4%,जुलाई 2021 से 3%, जनवरी 2022 से 3% इस तरह कुल 17% लंबित मँहगाई भत्ता है जिसमे से 5% मँहगाई भत्ता का आदेश किया गया है वो भी 1मई 2022 से। जबकि जनवरी 2020 से इसका आदेश होना था व मई 2022 तक एरीयर्श राशि कर्मचारी व अधिकारियों को मिलना था। लंबित 17% मे से 5% डी ए के आदेश से कर्मचारी वर्ग अपने आप को ठगा महसुश कर रहे हैं।मँहगाई बढ़ी पर उस हिसाब से भत्ता नही दिया जा रहा ।बैठक मे जिलाघ्यक्ष जाकीर खान स्वस्थ कारणों से नही आ पाये पर फोन से अपनी सहमति दी है। बैठक मे छग शिक्षक संघ से के डी रॉय ,कामेश्वर दुब्बा,कमल सिंह कोर्राम,संदीप राज पामभोई ,नियमित व्याख्याता संघ के अजय गुरला,ई विजय कुमार,लिपिक संघ के पवन ठाकुर,सहायक शिक्षक फेडरेशन के महेश शेट्टी, वन कर्मचारी संघ से लोकेश रेडुी,छ्ग प्रदेश स्वास्थय कर्मचारी संघ के सदाशिव दुर्गम,छ्ग शालेय शिक्षक संघ से कैलाश रामटेके पदाधिकारि उपस्थित थे।कृषि विस्तार अधिकारी संघ के श्रीनिवास मरकेला,पंचायत सचिव संघ के रमेश कुड़ीयम,चतुर्थ वर्ग संगठन के गनपत गुरला,पटवारी संघ के वीरा राजा बाबु ,छ्ग स्वास्थय संयोजक कर्मचारी संघ के फारुख शेख ,प्रधान अध्यापक संघ के एम श्री निवास ,वाहन चालक संघ के बालेन्द्र राठौर आदि ने फोन से अपनी सहमति आंदोलन हेतु दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *