सहायक ग्रेड -3 के पद पर भर्ती हेतु 6 जून को होगा दस्तावेजों का सत्यापन

बीजापुर :- विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग जगदलपुर द्वारा सहायक ग्रेड -3 के पदों पर भर्ती हेतु आयोजित लिखित परीक्षा एवं कौशल परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की वरीयता सूची बीजापुर जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीजापुर डॉट जीओव्ही डॉट इन पर प्रकाशित कर दी गयी है। इसके साथ ही उक्त सूची कलेक्टोरेट बीजापुर के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गयी है। उक्त वरीयता सूची के अनुसार अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन उनके द्वारा ऑनलाईन में किये गये प्रविष्टि से किया जाना है। अतएव वरीयता सूची में दर्शित अभ्यर्थी 6 जून 2022 को प्रातः10 बजे कलेक्टोरेट बीजापुर में मूल दस्तावेजों तथा मूल दस्तावेजों की एक-एक छायाप्रति एवं पहचान हेतु आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र या अन्य पहचान पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *