न्यायालय के अगले आदेश तक स्थगित रहेगी सिलगेर से होने वाली पद यात्रा, हर हाल में होगी यह पद यात्रा – मनीष कुंजाम

बीजापुर :- सीपीआई व अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के बैनर तले सिलगेर से सुकमा तक होनी वाली पद यात्रा के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नही देने के कारण सीपीआई ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, किंतु वहां भी कुछ हद तक निराशा ही हांथ लगी । जिसके बाद दुबारा सीपीआई ने डबल बेंच पर रिवीव पिटीशन लगाया है , जिसके अगले आदेश तक इस पद यात्रा को स्थगित किया गया है । सिलगेर के आंदोलनकारियों को इस बात की जानकारी देने के लिए शुक्रवार 27 मई को सीपीआई के संभागीय सचिव मनीष कुंजाम, जिला सचिव कमलेश झाड़ी, एआईएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुंजाम, सरपंच मंजू कवासी सहित कार्यकर्ता सिलगेर पहुंच कर आंदोलनकारी ग्रामीणों से मुलाकात कर कोर्ट के आगामी आदेश तक पदयात्रा को स्थगित करनर का आश्वासन दिया । इस दौरान सिलगेर के आंदोलनकारी ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सूबे की कांग्रेस सरकार स्थानीय आदिवासियों के साथ पिछले साढ़े तीन वर्षों से वादा खिलाफी के साथ दुर्व्यवहार कर रही है । हमारा पदयात्रा आंदोलन हर हाल में होके रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *