मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएँ क़ुटरु क्षेत्र को विकास की नई दिशा देगी- सोमारु कश्यप
बीजापुर :- बीते 19 मई को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के क़ुटरु में जनता से भेंट-मुलाक़ात के कार्यक्रम में जनता से सीधे संवाद कर सरकार की योजनाओं की जानकारी ली इस दौरान क़ुटरु क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है जिनमे क़ुटरु में नवीन शासकीय महाविद्यालय, स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल, क़ुटरु के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने, क़ुटरु में सरकारी बैंक खोलने, बेदरे और फरसेगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, फरसेगढ़ में नवीन धान ख़रीदी केंद्र खोलने, क़ुटरु में मिनी स्टेडियम, क़ुटरु में नए हाई स्कूल भवन बनाने, जैवारम के मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उन्नयन करने और ग्राम अड्डावली में खेल मैदान बनाने जैसे महत्वपूर्ण घोषणा शामिल है।

ज़िला पंचायत सदस्य सोमारु कश्यप ने एक विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज एवं बीजापुर के विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी का क़ुटरु क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा की “भाजपा के पंद्रह वर्षों के शासनकाल में पूरी तरह उपेक्षित रहा क़ुटरु क्षेत्र अब विकास से जुड़ रहा है, क़ुटरु में भेंट-मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाओं से क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। ज़िला पंचायत सदस्य सोमारु कश्यप ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि क़ुटरु क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएँ ऐतिहासिक है इन घोषणाओं से क़ुटरु क्षेत्र की जनता सीधे अंग्रेज़ी माध्यम की शिक्षा व उच्च शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और बैंकिंग सेवा जैसे मूलभूत सुविधाओं से सीधे जुड़ेंगे और इसका लाभ क़ुटरु क्षेत्र की जनता को दीर्घकालीन तक मिलता रहेगा। “
