रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, पहला मुकाबला डेंजर इलेवन कापसी ने जीता

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – आइपीएल क्रिकेट मैच की तर्ज पर छोटे कापसी में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार रात्रि 09 बजे आतिशबाजी के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सरपंच के अनुपस्थिति पार्थ देवनाथ के द्वारा भगवान के तेलचित्र की पूजा अर्चना कर किया गया । प्रतियोगिता में विजेता टीम को कमेटी की ओर से 30 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को समिति की ओर से 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मैन आफ द सीरीज सहित अन्य कई पुरस्कार भी रखे गए हैं।

डेंजर इलेवन कापसी की टीम ने जीता प्रथम मुकाबला-

रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम मैच डेंजर इलेवन कापसी और देवनाथ ब्रदर्स पी व्ही 117 के मध्य खेला गया। डेंजर इलेवन ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए देवनाथ ब्रदर्स की टीम ने 10 ओवर में 71 रनों पर ही सिमट गई, इस प्रकार पहला मुकाबला कापसी डेंजर इलेवन ने 17 रनों से जीत लिया। दर्शकों को ऐसा लगा मानो कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच चल रहा हो। मैच के प्रारंभ में आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि के साथ पूजा अर्चना कर मुख्यातिथि से
खिलाड़ियों का परिचय करवाया।

खेल समिति अध्यक्ष रंजीत राय,उपाध्यक्ष अभिजीत सूत्रधार,पवित्र भद्रों,अजय दास,रोहिणी पाठक,राहुल बैरागी,अर्पण कुंडू,पापु कोर्राम,राजा मंडल,राजा सरकार,गोपी चक्रवर्ती,देब्रत बक्सी एवं अन्य सदस्य आदि व्यवस्था में जुटे रहे। मैच में कामेंट्री श्रवण धुर्व,एम्पायर अर्पण कुंडू एवं अन्य एक ने की। मैच का आनंद लेने कापसी सहित नया पारा,न्यूकालोनी,बल्लभ नगर,श्रीनगर,अलोर,विश्रामपुर,बड़े कापसी सहित आसपास क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया।

आयोजित समिति ने बताया कि डीएल पोटाई,रितेश पटेल, तारक दास,राकेश मधु,आरके पटेल,रितेश पटेल,कार्तिक सरकार,गजाधर जैन,मनमथ मंडल,मलय दास,पप्पू दास, मोहन मल्लिक,विप्लव गोलदार , माधव पाल,आनंद देवनाथ संजय दास,श्रीवास देवनाथ,बाबा ताज अस्पताल,विश्वास पेट्रोल पम्प, सरकार पेट्रोल पंप,कापसी सरपंच,समेत अन्य सदस्यों का योगदान से आयोजन किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *