बलात्कार एवं पास्को एक्ट में फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, कोतवाली बीजापुर की कार्यवाही

बीजापुर :- कोतवाली बीजापुर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 46/2022 धारा 376 भादवी 4,6 पास्को एक्ट में फरार आरोपी के तलाशी व गिरफ्तारी के लिए एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के मार्ग दर्शन एवं एएसपी डॉ पंकज शुक्ला, डीएसपी आशीष कुंजाम के दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली से एक दल को जिला बस्तर के लिए रवाना किया गया था ।

पुलिस पार्टी द्वारा बस्तर के ग्राम टाकरागुड़ा में पता तलाश करते हुए फरार आरोपी गुड्डू बघेल पिता फूलसिंह बघेल निवासी टाकरागुड़ा थाना बस्तर जिला बस्तर को घेराबंदी कर पकड़ा गया । पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली बीजापुर में वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *