छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “भूलन द मेज” प्रदेश सहित अन्य राज्यों के दर्शकों को आ रही है पसंद

रायपुर :- छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “भूलन द मेज” 27 मई से देश के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में एक साथ कई शहरों में रिलीज किया गया है । इस फ़िल्म के निर्माता, डायरेक्टर मनोज वर्मा की यह फ़िल्म मुंबई, कोलकाता, नागपुर, रायपुर के दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं । फ़िल्म में मुख्य भूमिका पिपली लाइव के नत्था ओंकारदास मानिकपुरी ने निभाया है, वहीं अभिनेत्री अमिता पगारे के साथ राजेन्द्र गुप्ता, मुकेश तिवारी, अशोक मिश्रा, सलीम अंसारी, उषा विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, संजय महानन्द, आशीष सेन्द्रे, हेमलाल कौशल, अनुराधा दुबे सहित अन्य कलाकारों ने काम किया है । कैलाश खेर ने टाइटल सांग जिसे मीर अली ने लिखा है ” नन्दा जाही का रे” जो सुपरहिट हुआ है । छत्तीसगढ़ के जाने माने कलाकार नत्था फेम ओंकारदास मानिकपुरी का प्रशांत कुमार, क्षीर सागर ने ओंकारदास से मिल कर फूल, गुलदस्ता, श्रीफल और दुपट्टा देकर सम्मान किया, वही डॉ दिलीप शर्मा भाजपा नेता ने फूल माला पहनाकर मानिकपुरी का स्वागत किया । ओंकारदास मानिकपुरी अच्छे कलाकार के साथ मिलनसार और मेहनती कलाकार हैं जो किसी भी भूमिका को बहुत अच्छे और लगन के साथ निभाते हैं, यही वजह है कि दर्शक उन्हें काफी पसंद करते हैं । इस फ़िल्म की कहानी देश मे फैली न्याय व्यवस्था, सामाजिक आर्थिक व्यवस्था के ऊपर बनाई गई है , जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *