जेसीसीजे के संस्थापक अजित जोगी के द्वितीय पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने किया नमन
बीजापुर :- जेसीसीजे जिला इकाई द्वारा प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री व जेसीसीजे के संस्थापक स्व अजित जोगी के द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर याद करते हुए उनके नमन किया ।
इस अवसर पर जेसीसीजे के जिला अध्यक्ष विजय झाड़ी ने अजित जोगी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान के बारे में बताया । इस कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष चलमैया अंगनपल्ली, शहर अध्यक्ष बाल किशन बजाज, ब्लॉक अध्यक्ष बीजापुर गुड्डू कोरसा, उपाध्यक्ष गुंडी तेलम, युवा अध्यक्ष रोशन झाड़ी, जिला महामंत्री केजी सुधाकर, वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता सुनीता तिवारी, चन्देस माडवी, मीडिया प्रभारी रामचंद्रम एरोला सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
