परधान आदिवासी समाज का महासम्मेलन संपन्न, सामाजिक परिचर्चा और सामाजिक समीक्षा का आयोजन
परधान समाज प्रगतिशील और आदिवासी समुदाय को प्रेरित करता है – विक्रम मंडावी
बीजापुर :- परधान आदिवासी समाज का 13 वां महासम्मेलन बीजापुर के सांस्कृतिक मैदान में रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परधान समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी परधान , बीजापुर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी,अर्जुन ककोडिया विधायक बरगढ़ मध्य प्रदेश, डॉ अशोक मर्सकोले विधायक मंडला मध्य प्रदेश, डॉ अशोक उईके विधायक रालेगांव महाराष्ट्र,महेन्द्र शिन्दे राष्ट्रीय सचिव महाराष्ट्र, नागेशवर ध्रुवे, प्रदीप गेड़ाम, रामकिशन सिडाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शंकर कुड़ियाम अध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर, जिला कांग्रेस के लालू राठौर, सर्व आदिवासी समाज के अशोक तलांडी सहित तीन राज्यों से आए परधान समाज के सैकड़ों प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सामाजिक समीक्षा बैठक, हीरा सुका लिंगो प्रतिमा अनावरण, सामाजिक ध्वजारोहण एवं सम्मेलन का उद्घाटन, सामाजिक परिचर्चा, जिला पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सहित परंपरागत नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देकर कार्यक्रम में उर्जा का संचार कर दिया साथ ही आदिलाबाद से आरकेष्ट्र के कलाकारों ने प्रेरक गीतों से समा बांध रखा था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा की मैने बचपन से समाज की गतिविधियों को बेहद करीब से देखा है। परधान समाज प्रगतिशील और आदिवासी समुदाय को प्रेरित करता है। परधान समाज को उनके मांग के अनुरूप सभी ब्लाक मुख्यालय में भवन के लिए आवश्यक सहयोग देने की घोषणा की।
समाज के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष कांडिक नारायण ने बताया कि यह सम्मेलन परधान आदिवासी समाज को नई दिशा देने के साथ युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है। सामाजिक रितिरिवाजों के प्रति जागरूकता सहित संगठित रहने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सकनी चंद्रैया, राष्ट्रीय अध्यक्ष पी लक्ष्मीनारायण और राकेश गिरी को रास्ट्रीय युवा अध्यक्ष के पद के नियुक्ति पत्र सौंपे गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक विक्रम मंडावी ने तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में के पी परधान राष्ट्रीय अध्यक्ष, शंकर कुडियम जिला पंचायत अध्यक्ष,नीना रावतिया उददे सदस्य जिला पंचायत,लालू राठौर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, बेनहूर रावतिय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, अशोक तलांडी सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष,नरेन्द्र बुरका अध्यक्ष गोंडवाना समन्वय समिति के साथ अन्य समाज प्रमुख, हरिकृष्ण कोरसा, कमेश्वर दुब्बा, पोचाराम भगत, तारकेश्वर पैकरा उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिले मे गठित महिला, युवा कर्मचारी और सामान्य प्रमुख प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को आदिवासी रीति पेन पुरखों को साक्षी मानकर शपथग्रहण कराया गया।
