कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज साहा के द्वारा झूठा शपथ पत्र बनाकर राशि आहरण मामले में भाजपाइयों ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग की
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पखांजूर पंकज साहा द्वारा अन्य होटल व्यवसाई पंकज साहा के पोस्ट आफिस खाते से झूठा शपथ पत्र बना राशि आहरण करने के मामल में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने डाक विभाग से इस फजीर्वाड़ा को अंजान देने वाले ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने की मांग की है। उन्होनें बताया की वे इस सबंध में पोस्टल अधिक्षक से बात की है उन्हें पोस्टल अधिक्षक द्वारा आश्वासन दिया गया है की इस मामले में विभाग जांच करवा रहा है और जांच पूरी कर झूठा शपथ पत्र दे पैसा आहरण करने के मामले में डाक विभाग पुलिस में मामला दर्ज कराऐगा। उन्होनें बताया की अगर डाक विभाग द्वारा मामला दर्ज नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जायेगा । वहीं इसी मामले में अंतागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक भोजराज नाग ने पंकज साहा के खिलाफ पखांजूर थाने पहुंच शिकायत करते हुए मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होनें बताया की ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा ने वहीं किया जो कांग्रेस की रीति रही है। पर इस मामले में डाक विभाग कायर्वाही करे अन्यथा वे भी इस मामले को ले आंदोलन करेगे। उन्होनें बताया की वे जल्द ही इस मामले को लेकर जगदलपुर पोस्ट अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में कायर्वाही की मांग करेगे। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय, प्रितपाल सिंह, पोल्टू कुंडू, शंकार सरकार, लालटू कुंडूनारायण साहा, अमित बोस, जितेश मुखर्जी, विश्वजीत दास, गोपी घोष आदि उपस्थित थे।
