तेंदूपत्ता संग्राहकों को नगद भुगतान के आदेश पर विधायक विक्रम मण्डावी ने मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा का जताया आभार

बीजापुर :- बीजापुर और सुकमा जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों को पूर्व में बैंकों के माध्यम से भुगतान किया जाता रहा, जिससे दूर दराज आदिवासी अंचल के संग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं ग्रामीण दो से तीन दिन बैंकों के चक्कर काटने के लिए मजबूर होते थे । किंतु राज्य सरकार द्वारा बीजापुर और सुकमा जिले के संग्राहकों को नगद भुगतान किए जाने के आदेश के सुदूर अंचल के संग्राहकों को काफी राहत मिलेगी । क्षेत्रीय विधायक व उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मण्डावी ने जिले के तेंदूपत्ता संग्राहको को नगद भुगतान किए जाने आदेश दिए जाने पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल और जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *