प्रेशर बम की चपेट में आने से एक जवान हुआ घायल, बेहतर उपचार के लिए रायपुर किया गया रवाना

बीजापुर :- जिले के तरेम थाना क्षेत्र से माओवादी विरोधी अभियान पर निकले जवान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है , घायल जवान का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हेलीकाफ्टर से रायपुर रिफर कर दिया गया है ।

एएसपी डॉ पंकज शुक्ला ने बताया कि तरेम थाना क्षेत्र से कोबरा 210 बटालियन के जवान माओवादी विरोधी अभियान पर निकले हुए थे , इसी दौरान बुड़गीचेरु के जंगल मे दोपहर 1 बजे के आस पास माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से एक जवान आरक्षक निरंजन पासवान के बांए पैर पर गम्भीर चोट आई है । घायल जवान का फील्ड अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हेलीकाफ्टर से रायपुर रिफर कर दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *