आज भेट मुलाकात जन चौपाल कार्यक्रम के तहत पखांजुर के 182 भूमिहीन परिवार को राजीव गांधी आश्रय योजना में पट्टा वितरण करेंगे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल आज 4 जून को पखांजूर नगर के प्रवास पर रहेंगे, इस दौरान उनके द्वारा नगरीय क्षेत्र के 182 हितग्राहियों को राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पटटा का वितरण किया जाऐगा और मुख्यमंत्री इन परिवारों से चर्चा भी कर सकते है। वर्षों से इन परिवारों के पास पटटा नहीं होने के कारण अतिक्रमण हटाने के दौरान घर टुटने का डर होता था साथ ही कई योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था।

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल भेट मुलाकात,जन चौपाल कायर्क्रम के तहत आज पखांजूर में होगे इस कायर्क्रम के लिए पखांजूर के मेला मैदान में प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नगर पंचायत पखांजूर के भूमिहीन 182 परिवार को राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पटटे का वितरण करेगे। प्रशासन की ओर से इन परिवारों के लिए कायर्क्रम स्थल में अलग से व्यवस्था की गई है संभवतः इन परिवारों से इस दौरान मुख्यमंत्री चर्चा भी कर सकते है। इस योजना के तहत पात्र पाऐ गऐ गरीब परिवार 30 से अधिक वर्षों से पखांजूर में निवासरत था पर इन परिवारों को कभी भूमि का पटटा नहीं मिल पाया जिस कारण इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ साथ और कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। साथ ही जब भी प्रशासन की ओर से कोई अतिक्रमण अभियान चलता तो इन परिवारों में भी डर बना रहता था कहीं प्रशासन उनका अशियाना न उजाड़ दे। पर अब इन परिवारों को प्रशासन की ओर से पटटा दे दिया गया है जिसके बाद से अब न सिर्फ उनका डर खत्म हो गया वहीं उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिल सकेगा। जिन 182 परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है उन परिवारों ने पटटा मिलने पर खुशी जताई है। पटटा के लिए पात्र सूची में आऐ भरत रजक,सत्या बाई,चैतूराम पटेल,रवि मंडल आदि ने बताया की अब प्रशासन के अतिक्रमण अभियान से उन्हें डर नहीं लगेगा साथ ही,पटटा के अभाव में वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने पर अपात्र हो रहे थे पर अब वे भी पात्र होगे और उनका भी पक्का घर होगा।

नगर पंचायत पखांजूर के अध्यक्ष बाप्पा गांगुली ने बताया की नगर में यह परिवार ही सबसे गरीब है और यही परिवार झोपड़ी जैसे घरों में रह रहा था पर पटटा नहीं हाने के कारण इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जब वे नगर पंचायत के अध्यक्ष बने तो उनका सपना था की नगर के सबसे गरीब परिवारों के पास भी पक्का आवास हो, पर उनकी भूमि का पटटा नहीं होने के कारण यह परिवार इससे वंचित हो रहे थे। इस सबंध में उन्हानेें मुख्यमंत्री को पत्र लिया और इन परिवारों को पटटा देने की मांग की। उन्हें खुशी है की मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर ध्यान दिया और इस योजना को प्रदेश में लागू किया प्रदेश भर के साथ साथ पखांजूर में भी इन गरीवों को इसका लाभ मिलेगा। और जल्द ही इन परिवारों को पक्का मकान मिल सकेगा। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांकेर कलेक्टर तथा स्थानिय प्रशासन का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *