पूर्व विधायक मंतूराम पवार मुख्यमंत्री से पखांजुर को जिला, बड़गांव,कोयलीबेड़ा, छोटे कापसी में महाविद्यालय एवं स्कूलों में बंगला भाषा के शिक्षक की भर्ती करने की मांग की

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा)- मुख्यमंत्री आगमन के पूर्व विधायक मंतूराम पवार ने मुख्यमंत्री से पखांजूर को ब्लाक तथा जिला बनाने की मांग की है। इसके साथ ही क्षेत्र के बंगाली भाष की आबादी को देखते हुए क्षेत्र के स्कूलों में बंगला शिक्षकों की भर्ती,कृषि क्षेत्र में अग्रणी होने के चलते पखांजूर में एक कृषि महाविद्यालय खोलने, स्वास्थ्य सुविधा में विस्तार के साथ साथ बांदे को पूर्ण तहसील का दर्जा देने,बांदे,कोयलीबेड़ा,बड़गांव तथा आमाबेड़ा में महाविद्यालय खोलेने के साथ साथ क्षेत्र में कई और आत्मानंद विद्यालय खोलन,पखांजूर नगर पंचायत को नगर पालिका घोषित करने, स्थानिय ट्रक परिवहन संघ को मोनेट माइंस में परिवहन कार्य में हिस्सेदारी देने के साथ साथ जिन नर नारायण आश्रम में आ रहे है वहां हर वर्ष लगने वाले मेला को भी कुंभ के समान सुविधा देने की मांग की है।

मंतूराम पवार ने बताया की यह मांग क्षेत्र के विकास के लिए वेहद जरूरी है और मुख्यमंत्री को इन मांगों को पूरा करना चाहिए। साथ ही छोटे कापसी क्षेत्र के समाजसेवी मनमथ मंडल एवं ग्रामीणों सुजय हालदार, राजेश, रंजीत ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कापसी में पुलिस चौकी, महाविद्यालय, कापसी न्यू कालोनी अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर एवं अस्पताल की जीर्णाद्धार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *