पखांजुर में खुलेगा कृषि महाविद्यालय, बांदे को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा, पखांजुर में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की महत्वपूर्ण घोषणा
कोयलीबेड़ा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने और परलकोट जलाशय के जीर्णाेद्धार की घोषणा भी की, शहीद गैंद सिंह स्मारक परिसर में शहीद गैंद सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को किया याद
छोटे कापसी – भेट मुलाकात कायर्क्रम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पखांजूर नगर पंचायत पहुंचे और पखांजूर में चार किलो मीटर गौरव पथ की घोषणा की इसके अलावा पखांजूर में कृषि महाविद्यालय के साथ साथ बांदे को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की। इस दौरान स्थनिय लोगों की मांग पर पखांजूर के डॅा श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम का नाम पहले के नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर करने की भी घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कक्षा दसवी में प्रवीण सूची में आने वाले छात्रों से मुलाकात की और नगर पंचायत के 182 भूमिहीन गरीब परिवार को राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पटटे का वितरण भी किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा अंतागढ़ के पखांजूर पहुंचे निधार्रित कायर्क्रम से करीब दो घंटे लेट पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले वे पखांजूर पहुंच परलकोट के राजा शहीद गैंद सिंह की प्रतिमा में माल्यार्पण किया इस दौरान उनका स्वागत आदिवासी परंपरा अनुसार किया गया। जिसके बाद वे सीधे पखांजूर नर नारायण आश्रम पहुंचे जहां उनका स्वागत बंग परंपरा अनुसान बंगाली समाज द्वारा किया गया। करीब सौ से अधिक महिलाओं ने शंख और उलूक ध्वनी से उनका स्वागत किया इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे आश्रम पहुंचे जहां स्वामी सत्यानंद महराज की पूजा की और यहीं आश्रम में बंगाली खाने का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री के भेट मुलाकाल कायर्क्रम का आयोजन आश्रम के मेला स्थल में किया गया था। आश्रम से सीधे मुख्यमंत्री कायर्क्रम स्थल पहुंचे उनके साथ स्थानिय विधायक अनूप नाग,मुख्यमंत्री सलाहकार राजेश तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष वप्पा गांगुली तथा जिले की प्रभारी सचिव शम्मी आवदी, कलेक्टर कांकेर,चंदन कुमार तथा पुलिस अधिक्षक कांकेर शलभ सिन्हा उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीधे माइक पकड़ा और दो घंटे देरी से आने के लिए माफी मांगी और आज खाने में बगाली खाना खाने की बात बताते हुए कहा ही वे आज कुम्हड़ा भाजी,केला पत्ते का मोचा,रसगुल्ला और मीठा दही खाया है जो उन्हें बहुत पसंद आया। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बना। कायर्क्रम में मुख्यमंत्री भले ही देरी से पहुंचे पर इस गर्मी में लोग कायर्क्रम स्थल में डटे रहे। मुख्यमंत्री ने माइक पकड़ते ही सीधे जनता से सवाल जवाब शुरू किया और शासन की राशन काडर् योजना, धान खरीदी,राजीव गांधी न्याय योजना के तहत मिलने वाली राशी के संबध में जानकारी ली। इस दौरान शासन की महत्वी योजना गोधन न्याय योजना के लाभथीर् तथा योजना के संचालन में लगे समूह की महिलाओं से बात की उन्हें हो रहे लाभ के संबध में जानकारी भी ली। इस दौरान नगर के सोमेन मंडल ने खाद की हो रही काला बाजरी के साथ साथ पखांजूर स्थित स्टेडियम का नाम पूर्व के नाम से करने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने इसी दौरान इसकी घोषणा कर दी।

क्षेत्र के खाद संकट को ले मुख्यमंत्री ने सभी को इस बार खाद संकट के लिए तैयार रहने को कहा उन्हानें कहा की खाद केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है और इस बार यूक्रेन रूस युद्व के चलते सप्लाई लाइन प्रभावित है। प्रदेश की मांग का महज 39 प्रतिशत खाद की केंद्र से प्राप्त हुआ है एसे में किसान गोबर खाद का उपयोग करे और इस बार खाद संकट के लिए तैयार रहे।
कायर्क्रम में क्षेत्र के विधायक अनूप नाग ने लम्बी मांगों की लिस्ट रखी जिस पर मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत को चार किलो मीटर का गौरव पथ देने,पखांजूर में कृषि महाविद्यालय खोलने,बांदे उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने,कंदाड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्र तथा बालक बालिका आश्रम शाला खोलने, कोयलीबेड़ा में आत्मानंद स्कूल खोलने,परलकोट जलाश्य के मरम्मत के लिए राशि देने ताकी सिंचाई सुविधा का विस्तार हो सके,साथ ही भाजपा सरकार के दौरान काटे गऐ 16 हजार राशन कॉर्ड को पुनः बनाने की घोषणा की इसके लिए क्षेत्र में अभियान चलाने का कांकेर कलेक्टर को निदेर्श दिया।
