विधायक विक्रम मंडावी का जन-चौपाल, पाँच ग्राम पंचायतों के 12 गाँवों में लगा चौपाल, पहली बार मट्टीमरका पहुँचे विधायक विक्रम, कैंसर पिडित महिला का रायपुर में होगा निःशुल्क इलाज

बीजापुर :- क्षेत्रीय विधायक और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक विक्रम शाम मंडावी ने ज़िला प्रशासन के साथ शनिवार को भोपालपटनम क्षेत्र के दौरे पर रहे अपने इस दौरे में उन्होंने एक ही दिन में पाँच ग्राम पंचायतों के 12 गाँव नल्लमपल्ली, लिगांपुर, रायगुड़ा, कोत्तागुड़म, बारेगुड़ा, वाड़ला, मटृटीमरका, रेड्डीपल्ली, सकनापल्ली, दम्मूर, वरदली और तोड़ेमपारा में जन-चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएँ सुनी और लोगों से क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों की माँग पर ग्राम नलमपल्ली में नवीन स्कूल भवन, पाँच लाख की लागत से सामुदायिक भवन, ग्राम लिंगापुर में देवगुडी और पाँच मीटर का पुलिया, ग्राम रायगुड़ा में 400 मीटर स्ट्रीट लाइट और प्राथमिक शाला भवन का जीर्णोद्धार, ग्राम बारेगुड़ा में 1.5 किमी सड़क मुर्मीकरण, पाँच लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन और 22 पोल का स्ट्रीट लाइट, ग्राम वाड़ला में आँगनबाड़ी भवन, ग्राम वरदली में दो किमी सड़क मुर्मीकरण और देवगुडी बनाने की घोषणा की है। पहली बार ग्राम मट्टीमरका पहुँचे विधायक विक्रम मंडावी ने दो नग बोरिंग, तीन किमी सड़क मुर्मीकरण और देवगुडी निर्माण की तत्काल स्वीकृति दे दी।

वाडला निवासी एक महिला जो कैंसर से पीड़ित है वह अपना इलाज करवाने में असमर्थ है, अब इसका इलाज सरकारी खर्च पर रायपुर में कराने की बात भी विधायक विक्रम मंडावी ने की।
इस दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा, ज़िला पंचायत सदस्य एवं छ.ग. कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य बसंत राव ताटी, जनपद अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोपालपटनम के अध्यक्ष रमेश पामभोई, ज़िला प्रवक्ता सालिकराम नागवंशी, वरिष्ठ कांग्रेसी अल्वा मदनैया, के॰जी॰ सत्यम, पार्षद अरुण वासम, शेख़ रज़ाक़, विज़ार खान, के अलावा बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *