नाराज किसानो के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व विधायक भोजराज और राधे लाल ने पखांजुर थाने के सामने किया स्टेट हाइवे क्र. 25 को किया बन्द, कुछ किसानों ने दी आत्महत्या करने की धमकी
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- मक्के का पैसा नही मिलने से नाराज परलकोट के सैकड़ो किसानो के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ,पूर्व विधायक भोजराज नाग,किसानों का समर्थन देते हुए किसानों के साथ मिलकर सड़क पर उतर नारेबाजी क्या, शनिवार 9.30 बजे से स्टेट हाइवे 25 को पूरी तरह से बाधित कर दिया गया है,जिसके कारण आम जनता और व्यापारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
किसानों की मांग है कि उनका मेहनत और हक के पैसे जल्द से जल्द मिल जाए, नही तो क्षेत्र के किसान बर्बाद हो जाएंगे, क्योंकि किसानो ने बैंकों से कर्ज लेकर फसल को किया है,अब उस फसल को बेचकर बैंकों का कर्ज चुकाना है, तब जाकर लोन मिलेगा, किसानों का कहना है हम पूरी तरह बर्बाद हो चुके है, पैसा नही मिलने से आत्मा हत्या के सिवा कोई रास्ता नही है।आज लगभग 9.30 बजे सुबह से स्टेट हाइवे 25 को पूरी तरह बाधित कर दिया, जिसके कारण आम जनता और व्यापारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बता दे कि पखांजुर क्षेत्र के सैकड़ो किसानों का लगभाग 8 से 10 करोड़ रुपये लेकर मक्का व्यापारी फरार हो गया है।इसलिए किसान उग्र आंदोलन करने विवाश हो गए है। पखांजुर एएसपी धीरेंद्र पटेल किसानों को समझाने की कोशिश भी किया किंतु किसान मानने से इंकार कर दिए , उन्होंने कहा अपनी महेनत की पैसा दिलाने की मांग पर अडिक रहेंगे । पुर्व विधायक भोजराज नाग ने किसानों के समर्थन करते हुए कहा कि अगर किसानों को न्याय नही मिल पाता है तो किसानों को गोली मार दो । इस बात पर एएसपी धीरेंद्र पटेल ने नाराजगी व्यक्त कर धरना से लौट गए ।
किसानों के समर्थन में सभी पार्टी के नेता धरना स्थल पहुचे । अन्तागढ़ नगरपंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग एवं आम आदमी पार्टी के नेता भी किसानों के समर्थन में सड़कों पर आंदोलन का सनर्थन करते हुए उम कहा कि किसानों का हक का पैसा दिलाना है चाहे हमारे ऊपर लाठी चलाये या गोलो मारे हम नही डरेंगे।
दरअसल पखांजुर क्षेत्र में रवि सीजन में किसान भरपूर मक्का की फसल करते है और उस फसल को किसान मंडी नही होने के चलते बिचौलियों को औने पौने दाम में बेचने के लिए मजबूर हो जाते है। जिसका फायदा लगातार क्षेत्र के कोचिया व्यापारी उठा रहे है। और किसानों से 10 से 15 दिन की महोलत मांग कर किसानों का मक्का लेकर राजनांदगांव, और तेलंगाना में बेचने ले जाते है, इन 15 दिनों की महोलत में पखांजुर क्षेत्र के कई गांव से कोचिया व्यापारी द्वारा करोड़ों की मक्का खरीदा जा चुका होता है,और पैसे की लालच में व्यापारी फरार भी हो जाते है, या किसानों को अपनी धंधे में नुकसान हुआ बोलकर कई सालों से किसानों की मक्के की पैसा नही देते ।इस तरह से परलकोट क्षेत्र में सैकड़ों किसानों का लगभग करोड़ो रुपये अब तक नही मिली पाया है, और इन्हीं व्यापारी के कारण पखांजुर के सैकड़ो किसान हर साल कर्ज में डूब जाते है ।
