कृषि मंडियों में भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी, अब तक भार साधक अधिकारियों के माध्यम से हो रहा था कामकाज का संचालन, कामेश्वर गौतम को अध्यक्ष और नकुल ठाकुर को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के सभी 69 कृषि उपज मंडी समितियों में भार साधक अधिकारियों के स्थान पर भार साधक समितियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्यों समेत कुल 07 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। संचालक, कृषि विपणन, रायपुर द्वारा इन भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भार साधक अधिकारियों के माध्यम से संचालित हो रहे कार्यों का संचालन अब समितियों के माध्यम से होगा।

बीजापुर कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष पद पर कामेश्वर गौतम को नियुक्त किया गया है और वहीं उपाध्यक्ष के पद पर नकुल ठाकुर को नियुक्त किया गया है। सदस्य के तौर पर रत्ना सोडी सदस्य, महेश बेलसरिया, मनधर नाग, नंदकिशोर गांधरला और व्यापारी प्रतिनिधिी के तौर पर लक्ष्मी नारायण इंशरोज को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *