कलेक्टर कटारा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बीजापुर :- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का किसानों के मध्य जन जागरुकता एवं अधिक से अधिक किसानों को बीमा आवरण में लाने, प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के सुदूर पंचायतों सहित पूरे जिले में भ्रमण करेगी और प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए जन जागरुकता का कार्य करेगी। साथ ही योजना के संबंध में किसानों को विस्तृत जानकारी देगी। इस योजना के अंतर्गत जिले में धान असिचिंत के लिए प्रति हेक्टेयर बीमा राशि 35,200 निर्धारित है जिसमें प्रति हेक्टेयर कृषक अंश 705 रुपए, वहीं धान सिचिंत के लिए प्रति हेक्टेयर बीमा राशि 41,800 रुपए है जिसमें प्रति हेक्टेयर कृषक अंश 836 रुपए एवं मूंग के लिए बीमा राशि 16,800 रुपये निर्धारित है जिसके लिए प्रति हेक्टेयर कृषक अंश 336 रुपये निर्धारित की गई है। इस अवसर पर उप संचालक कृषि पीएस कुसरे, सहायक संचालक कृषि सत्यजीत कंवर सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
