दो लाख की इनामी महिला माओवादी ने किया समर्पण, माओवादी गंगालूर एरिया कमेटी में प्लाटून नम्बर 12 की थी सदस्य
बीजापुर :- पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी , उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप के दिशा निर्देशन में क्षेत्र में चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत शनिवार 02 जुलाई 2022 को गंगालूर एरिया कमेटी के प्लाटून नम्बर 12 की सदस्य मंगली उरसा पति राजू हेमला उम्र 32 वर्ष जाती मुरिया निवासी चिलनार थाना बीजापुर, जिला बीजापुर ने उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला के समक्ष माओवादियों की खोखली विचार धारा, जीवन शैली, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं प्रताड़ना से तंग आकर तथा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करते हुए मुख्य धारा से जुड़ गई है । छत्तीसगढ़ शासन कक माओवादी समर्पण नीति के तहत मंगली उरसा पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित है । समर्पण पश्चात उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 10000 (दस हजार) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदाये किया गया ।
मंगली उरसा माओवादी संगठन में वर्ष 2010 में गंगालूर एरिया कमेटी अंतर्गत पीएलजीए सदस्य के रुप मे भर्ती किया गया था । 03 माह प्रशिक्षण पश्चात अप्रेल 2011 में dkszc/mmc सुधाकर की टीम में काम के लिए भेज दिया गया था, जहां 03 माह कार्य करने के उपरांत पार्टी सदस्य का कार्य दिया गया । वर्ष 2012 से 2013 तक एमएमसी सुधाकर के गनमेन के रूप में कार्य किया । वर्ष 2014 में गंगालूर एरिया कमेटी अंतर्गत प्लाटून नम्बर 12 में कार्य हेतु भेजा गया । वर्ष 2015 में प्लाटून नम्बर 12 के “ए” सेक्शन में डिप्टी कमांडर का कार्य दिया गया था । माओवादी संगठन में कार्य करने के दौरान मंगली उरसा कई गम्भीर घटनाओं में शामिल रही है ।
