बढ़ते दुर्घटनाओं को देखते हुए न्यायालय के आदेश के बाद बस, टेक्सी, ऑटो, पिकप संघो की ली गई बैठक, दिए गए उचित दिशा निर्देश
बीजापुर :- सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश पर बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए परिवहन विभाग, नगर पलिका, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पीडब्लयूडी, रेडक्रास, यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा बस संचालक, ऑटो, पिकअप संघ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष की मीटिंग यातायात कार्यालय बीजापुर में लिया गया ।
बैठक में नेशनल हाईवे अथार्टी के द्वारा नेशनल हाईवे के किनारे सड़क पर लगी झाडि़यों को काटने एवं सड़क किनारे पेडों पर रेडियम पट्टी लगाने, मुख्य सड़क से जोड़ने वाले सड़क पर जेब्रा क्रासिग,सड़क पर ऐज मार्किग, शहर के प्रतिक्षा बस स्टैण्ड, अस्पताल चौंक, जैतालूर चौंक, डारा पारा चौंक में सिग्नल एवं महत्तपुर्ण चौक चौराहों में ब्लिंकर लगाने, घनी आबांदी क्षेत्र में स्पीड लिमिट बोर्ड संबधी कार्य तथा नगर पलिका द्वारा आवारा पशुओं के गले में रेडियम पट्टी पहनाने एवं शहर चिन्हित चार बस स्टाप जिसमें पुराना बस स्टैण्ड, हास्पिटल चौंक, जैतालूर चौक, कलेक्टेट चौक में चिन्हिकांन बोर्ड लगाने की संबंधी कार्य एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सड़क के किनारे पेड़ों में रेडियम पट्टी लगाने जेब्रा क्रांसिग बनाने एवं सड़क में ऐज मार्किंग संबंधी कार्य तथा यातायात पुलिस बीजापुर द्वारा महादेव घाटी से धनोरा चौक तक सड़क किनारे रेडियम पट्टी लगाने, सड़क में लगे स्टापर की रंगई पोतई रेडियम पट्टी, तेज गति वाहन, बिना नंबर प्लेट ,तीन सवारी, बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही एवं रेडक्रांस द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के त्वरित उपचार एवं रक्तदान के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य नगर पलिका अधिकारी बंशीराम नुरेटी, यातायात प्रभारी संजय सूर्यवंशी, जिला परिवहन अधिकारी किशन लाल माहौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेशनल हाईवे टीकम सिंह ठाकुर, पीडब्ल्यूडी उपअभियंता संतोष दास, अविनाश राय, रेडक्रांस से नरवेद सिंह, एवं बीजापुर सीटी बस से मोहित कडि़यम, बस संघ से परमेश्वर साहू, निखिल चौहान,लखन लाल वर्मा, पिकअप संघ से कृष्णा कावरे , ऑटो चालक संघ से दिलीप कुमार, एस रंजित, गौरी शंकर, कमल तेलम एवं यातायात से सहायक उपनिरीक्षक विजय मण्डावी, प्रधान आरक्षक नंदलाल नेताम, जगदेव मण्डावी, भानो आलम, अवध राम सिन्हा, सुरेश मेश्राम, राजेश पुजारी, प्रवीण चापडी, सुशीला एट्टी, कमला लेकाम, संगीता कुरसम उपस्थित रहे ।
