जिले के विभिन्न पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस, प्रत्येक माह के 07 तारीख को नियमित रूप से मनाया जाएगा रोजगार दिवस
बीजापुर :- ग्राम पंचायत मिड़ते, तुमनार, तमलापल्ली, चेरपल्ली, बामनपुर, संगमपल्ली, गोरला, गोल्लागुड़ा, गलगम, कोडोली, नेलसनार, रेड्डी एवं उसूर सहित जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत जाबकार्डधारी मजदूरों के लिए प्रावधानों एवं समय-समय पर जारी शासन की मार्गदर्शिका एवं परामर्श के अलावा पंचायत स्तर पर पूर्ण हो चुके कार्यों के साथ प्रगतिरत कार्यों की जानकारी मजदूरों के देने के लिए ग्राम पंचायत में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण इसका नियमित आयोजन अवरूद्ध था। ग्राम पंचायतों में पुनः आयोजन किये जाने के निर्देश प्राप्त होने के बाद ग्रामीणों के काम के अधिकार संबंधी प्रावधान को प्रभावी रूप से लागू करने एवं शिकायत निवारण के उद्देश्य से रोजगार दिवस का आयोजन किया गया है।
