पूरे श्रावण मास चलेगा शिवमहापुराण:- चंद्रप्रकाश उपाध्याय

कवर्धा :- श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कवर्धा नगर के कचहरी पारा स्थित श्री जानकी रमण प्रभु देवालय में दिनांक 13/07/2022 गुरूपुर्णिमा से पुरे श्रावण मास तक एक माह शिवमहापुराण की कथा पं. आनंद उपाध्याय द्वारा सुनाई जायेगी जिस हेतु जानकी रमण प्रभु देवालय में तैय्यारी पुर्ण कर लिया गया है, साथ ही श्रावण शुक्ल द्वितीय के दिन धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज एवं परमपुज्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी महाराज का भी प्राक्टय उत्सव मनाया जायेगा ।

श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने अपील किया है कि प्रतिदिन सभी सनातनी हिंदू भाई भगवान भोलेनाथ के पवित्र मास श्रावण मास में शिवमहापुराण कथा सुनने प्रतिदिन सायं 7 बजे श्री जानकी रमण प्रभु देवालय में अवश्य पधारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *