दिव्यांग हेमंत को व्यवसाय के लिए मिली सहायता राशि
दन्तेवाड़ा :- ग्राम पंचायत मासोड़ी निवासी हेमंत मड़कामी जो जन्म से दिव्यांगता से पीड़ित है, उनके द्वारा अपने परिवार के भरण पोषण करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, उन्हें किसी के माध्यम से समाज कल्याण विभाग से संपर्क करने की सलाह दिए जाने पर उनके द्वारा समाज कल्याण के अधिकारी संतोष टोप्पो से संपर्क किया गया, टोप्पो के द्वारा उन्हें विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन स्वरोजगार योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी दिया गया। जानकारी से सहमत होकर हेमन्त ने किराना दुकान संचालन करने का निर्णय लेकर तत्काल फार्म भरकर जमा किया। फार्म जमा करने के महज एक माह के भीतर ही छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम, रायपुर से ऋण स्वीकृत हो गया और हेमंत को किराना दुकान चलाने हेतु न्यूनतम ब्याज दर पर एक लाख अस्सी हजार रुपए की ऋण राशि स्वीकृत होने से हेमंत की खुशी का ठिकाना न रहा। अब स्वरोजगार से जुड़कर परिवार का भरण पोषण सही तरीके से करने में किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नही पड़ेगी। हेमन्त को विभाग द्वारा प्रतिमाह दिव्यांग पेंशन भी दिया जा रहा है तथा उन्हें बैटरी चलित ट्राय सायकल भी दी गयी है। उनके द्वारा खुशी जाहिर करते हुए समाज कल्याण विभाग एवं शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया।
