विधायक मंडावी ने किया भोपालपटनम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, बचाव व राहत कार्य के दिये अधिकारियों को निर्देश

बीजापुर :- क्षेत्रीय विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी बुधवार 13 जुलाई को भोपालपटनम क्षेत्र के दौरे पर रहे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वे भोपालपटनम के रामपुरम, करकावाया और कोंगूपल्ली गाँवों का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लिया और भोपालपटनम के रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर बाढ़ के हालातों पर विस्तार से चर्चा किया, साथ ही राहत और बचाव कार्य को तत्काल पहुँचाने के आवश्यक निर्देश भी दिए।

विदित हो कि जिले में लगातार हो रहे बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो चला है, कई गांव बाढ़ की चपेट में आनंद से टापू में तब्दील हो चुके हैं, उन गाँवो का सम्पर्क ब्लाक व जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट चुके हैं । वहीं एन.एच.- 163 व 63 में नदी नालों के उफान के कारण भोपालपटनम से हैदराबाद, नागपुर मार्ग पिछले दो दिनों से बंद है। विधायक के प्रवास के दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकी कोरम, नगर पालिका बीजापुर उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, संतोष कुमार बोरे, वरिष्ठ कांग्रेसी जयकुमार नायर, ज़िला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रितेश दास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोपालपटनम के अध्यक्ष रमेश पामभोई, ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता, अतुल गुप्ता, टी. गोवेर्धन राव, अनीश खान, के॰ जी॰ सत्यम, सुनील उद्दे, अरुण वासम, विरेंद्र सिंह ठाकुर, बब्बू राठी के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अधिकारी विधायक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *