बीरा राजबाबू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ बीजापुर के जिलाध्यक्ष
बीजापुर :- गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बीजापुर तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी बीरा राजबाबू को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बीजापुर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया । प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी जी द्वारा संविधान के नियम 10 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए उक्त आदेश जारी किया। साथ ही जिला शाखा कार्यकारिणी गठन के लिए अधिकृत किया। तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के हितों की रक्षा और समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा भरोसा जताया गया ।

बीरा राजबाबू ने उक्त आदेश जारी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए कर्मचारी हित में बिना कोई भेदभाव के निस्वार्थ भाव से काम करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश इकाई प्रमुख सरंक्षक पी.आर.यादव, पूर्व प्रांताध्यक्ष विजय झा, प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी, प्रदेश महामंत्री उमेश मुदलियार सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी सेवा निवृत्त शिक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुधाकर आनकारी जी को धन्यवाद ज्ञापित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बीरा राजबाबू के जिला अध्यक्ष बनने पर शासकीय तृतीय वर्ग के विभिन्न कर्मचारी संगठनों में खुशी की लहर है । बीरा राजबाबू ने कहा कि मुझे जिला अध्यक्ष पद पर जो दायित्व मिला है उसे सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से निभाने में अवश्य सफलता प्राप्त होगी साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया।
