प्रदेश व तेलंगाना की सीमा पर स्थित तारलागुड़ा गांव पर मंडरा रहा खतरे की घण्टी, गोदावरी नदी का पानी घुसने लगा घरों में, अभी भी अनवरत बारिश जारी
बीजापुर :- जिले में पिछले सप्ताह भर से अनवरत बारिश जारी है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है । अनवरत बारिश से नदी नाले पूरे सबाब पर है, जिससे नदी नालों के किनारे स्थित गांव धीरे धीरे डूबने की स्थिति में हैं ।
तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित प्रदेश व जिले का अंतिम गांव तारलागुड़ा की स्थिति भी कुछ ऐसे ही होती जा रही है । तारलागुड़ा से होकर बहने वाली गोदावरी नदी का पानी अब गांव तक पहुंच गया है और लोगों के घरों में घुसने लगा है । अनवरत हो रही बारिश से बाढ़ बढ़ने के आसार हैं, यदि ऐसा ही हाल रहा तो गांव के कई घर पानी की चपेट में आ सकते हैं, जिससे जान माल का नुकसान होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता । हालांकि जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से बचाव और राहत कार्य मे जुटी हुई है और परिस्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है ताकि हर स्थिति का सामना करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई जा सके ।
प्रदेश व तेलंगाना की सीमा पर स्थित तारलागुड़ा गांव पर मंडरा रहा खतरे की घण्टी, गोदावरी नदी का पानी चारों तरफ से घेरा गांव को, घरों में घुसने लगा पानी, अभी भी अनवरत बारिश जारी

बीजापुर :- जिले में पिछले सप्ताह भर से अनवरत बारिश जारी है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है । अनवरत बारिश से नदी नाले पूरे सबाब पर है, जिससे नदी नालों के किनारे स्थित गांव चारों ओर से पानी से घिर चुके है और धीरे धीरे डूबने की स्थिति में हैं । नदी नालों में बाढ़ से कई गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं ।