राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम से पहले बहुमत को देखते हुए जश्न करते नजर आए भाजपाई, ढोल, नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण करते दिखे पूर्व वन मंत्री महेश व पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम

बीजापुर– राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम से पहले पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम, संगठन सह प्रभारी धनीराम बारसे व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार एवम अन्य भाजपाई नगर में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाते नजर आए।

देश के इतिहास में पहली बार सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति की उम्मीदवार आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को बनाए जाने पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा — यह हम सभी के लिए एवम जन जातीय वर्ग के लिए गौरान्वित पल है, इस अद्भुत पल को हर्षोल्लास के साथ समस्त भाजपाई पूरे नगर में ढोल नगाड़ों के साथ मना रहे है ।

द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनेगी। समस्त आदिवासी क्षेत्रों में उनके राष्ट्रपति बनने पर खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *