बूस्टर डोज महाभियान – ग्राम पंचायत छोटे कापसी अंतर्गत शिविरों में लगभग 450 लोगों को लगाया बूस्टर डोज
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – कोरोना से मुक्त करने के लिए ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन के आदेशानुसार शासन को योजना अंतर्गत कोविड-19 टीकाकरण बूस्टर डोज महाभियान के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत छोटे कापसी में चार जगह के शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूकालोनी, ग्राम पंचायत कापसी परिसर, कापसी बाजरा, पीवी 56 के वैक्सीन सेंटरों में 18 से 60 वर्ष के लाेगों को बूस्टर डोज लगाया गया। महाअभियान के तहत शिविरों में लगभग 450 लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया। इस महाअभियान में विशेष रूप से पहला, दूसरा टिका से छूटे ग्रामीणों को एवं बूस्टर डोज लगवाया गया। शासन प्रशासन, जिला चिकित्सालय व स्वास्थ्य अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कोयलीबेड़ा के निर्देशानुसार महाभियान को सफल बनाने में राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के अलावा मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षको का योगदान रहा । इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से भागीरथ यादव,स्टाफ नर्स भुवनेश्वरी विस्वास,रश्मि कोमरा,शिक्षक भक्तप्रहलाद पोया,भवानी धुर्व,अमन चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।
