सुबह से हो रही जोरदार बारिश, प्रोफेसर कालोनी के गलियों में भरा पानी

रायपुर :- राजधानी रायपुर में सुबह से हो रही जोरदार बारिश के कारण कई निचले बस्तियों जलभराव की स्थिति बन गई है प्रोफेसर कॉलोनी के कई गलियों में पानी भर गया है यही नहीं पानी लोगों के घरों में घुस चुका है गलियों में रखे मोटरसाइकिल तथा अन्य बड़े वाहन भी आधे डूब चुके हैं।

जिसके कारण वहां के निवासियों में बीमारी का भी खतरा बढ़ गया है नालियों का पानी सीधे घरों में प्रवेश कर रहा है।
ग्राम वासियों ने बताया कि जलभराव की स्थिति लगभग कई वर्षों से बनी हुई है लगातार प्रशासन को भी इस बारे में अवगत कराया गया है लेकिन प्रशासन इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं करता स्थानीय लोगों ने बताया कि जलभराव का सबसे प्रमुख कारण यहां पानी निकासी के लिए नालियों का सही रूप से बनाना है लगातार हो रहे अवैध प्लाटिंग और घर बनाने की प्रक्रिया के कारण नाली निकासी की समस्या लंबे समय से चली आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *